'आप' सरकार बनने पर आंदोलनों से जुड़े केस 15 दिन के अंदर लेंगे वापस: गुजरात में केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि गुजरात में पिछले 27-साल में पाटीदार आंदोलन, किसान आंदोलन, मालधारी आंदोलन, आदिवासी आंदोलन, कर्मचारी आंदोलन समेत कई आंदोलन हुए हैं। उन्होंने कहा, "इन...आंदोलन में शामिल लोगों पर फर्ज़ी मुक़दमे किए गए...हैं। हमारी सरकार...बनने के 15-दिन के अंदर हम सभी मुकदमे वापस...लेंगे।" बकौल केजरीवाल, सस्पेंड किए गए कर्मचारियों को बहाल किया जाएगा।