आप सही मायने में चैंपियन हैं: विश्व चैंपियनशिप में नीरज के रजत पदक जीतने पर राष्ट्रपति
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विश्व ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, "नीरज चोपड़ा लगातार नाम कमा रहे हैं और देश को गौरवान्वित कर रहे हैं! इस ऐतिहासिक खेल उपलब्धि पर हार्दिक बधाई।" उन्होंने आगे कहा, "आप सही मायने में एक चैंपियन हैं!"