'आप' सांसद स्वाति मालीवाल ने उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की मुलाकात
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार पर मारपीट का आरोप लगाने वालीं 'आप' सांसद स्वाति मालीवाल ने शनिवार को उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से उनके आवास पर मुलाकात की। उप-राष्ट्रपति के आधिकारिक 'X' अकाउंट पर स्वाति से मुलाकात की तस्वीर शेयर की गई है। गौरतलब है, मालीवाल राज्यसभा की सदस्य हैं और धनखड़ राज्यसभा के सभापति हैं।