आपका 'ताकत से शांति स्थापना' का दृष्टिकोण सराहनीय है, जीत पर बधाई: ट्रंप से ज़ेलेंस्की
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने डॉनल्ड ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत के लिए बधाई दी है। उन्होंने X पर कहा, "मुझे सितंबर में ट्रंप के साथ शानदार बैठक याद है...मैं वैश्विक मामलों में ट्रंप के 'ताकत के ज़रिए शांति स्थापना' के दृष्टिकोण की सराहना करता हूं।" उन्होंने कहा, "उम्मीद है...हम इसे एकसाथ क्रियान्वित करेंगे।"