आपके अथक समर्पण, कड़ी मेहनत व जुनून का फल है: मनु भाकर को बधाई देते हुए अभिनव बिंद्रा

पेरिस ओलंपिक्स-2024 में भारत को पहला पदक दिलाने वालीं निशानेबाज़ मनु भाकर को ओलंपिक्स में भारत के लिए पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले शूटर अभिनव बिंद्रा ने बधाई दी है। उन्होंने कहा, "यह आपके अथक समर्पण, कड़ी मेहनत और जुनून का फल है।" मनु ने महिलाओं की 10-मीटर एयर पिस्टल इवेंट में 221.7 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।

Load More