आपके कीर्तिमान की बराबरी करना मुश्किल होगा: नीरज के रजत पदक जीतने पर हरियाणा सीएम
जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के पेरिस ओलंपिक्स में रजत पदक जीतने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है, "आपने रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। पूरे देश को आपसे आशा और उम्मीद थी, आप उस पर खरे उतरे।" उन्होंने कहा, "लगातार दो ओलंपिक्स में मेडल जीतकर आपने जो कीर्तिमान स्थापित किया है उसकी बराबरी करना बेहद मुश्किल होगा।"