आपको कई रातें अकेले गुजारनी पड़ती हैं: भारतीय टीम को कोचिंग देने की भूमिका पर गंभीर
गौतम गंभीर ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की ज़िम्मेदारी चुनौतीपूर्ण होती है और इस दौरान कई रातें अकेले बितानी पड़ती हैं। उन्होंने कहा, "जब भरोसेमंद सपोर्ट स्टाफ मिला हो तो वह परिवार जैसा बन जाता है...क्योंकि उनसे भावनाएं साझा की जा सकती हैं। वे समझते हैं...जब परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं आते तो कैसा लगता है।"