आपके चाहने वाले दरगाह के खिलाफ कोर्ट जा रहे हैंः PM के अजमेर में चादर भेजने पर ओवैसी
पीएम मोदी के अजमेर (राजस्थान) शरीफ दरगाह पर चादर भेजने पर एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है, "आप चादर तो भिजवा रहे हैं लेकिन आपके चाहने वाले कोर्ट जा रहे हैं कि ख्वाजा अजमेरी की दरगाह, दरगाह नहीं है।" गौरतलब है, हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने अजमेर दरगाह के नीचे मंदिर होने का दावा किया था।