आपको जल्द ही खुशखबरी मिलेगी: अपनी शादी के सवाल पर कुलदीप यादव
भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने अपनी शादी से जुड़े एक सवाल पर पत्रकार से कहा है, "आपको जल्द ही खुशखबरी मिलेगी लेकिन (वह) कोई ऐक्ट्रेस नहीं है।" उन्होंने कहा, "यह ज़रूरी है कि वह मेरा और मेरे परिवार का खयाल रख सके।" टी20 विश्व कप जीतने पर कुलदीप ने कहा कि वह लंबे समय से इसका इंतज़ार कर रहे थे।