आपकी जवानी हमें बूढ़ा महसूस करवाती है: CJI के फेयरवेल में वकील अभिषेक मनु सिंघवी
भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के विदाई समारोह में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने उनसे उनके युवा रहने का राज़ पूछा। सिंघवी ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, "आपका इतना युवा होना, हमें बूढ़े होने का एहसास कराता है।" गौरतलब है कि डीवाई चंद्रचूड़ 10 नवंबर (रविवार) को रिटायर होंगे।