आपकी प्रतिभा लाखों लोगों को प्रेरित करेगी: कोनेरू हम्पी को जीत की बधाई देते हुए PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 37-वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी को महिला विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा, "हम्पी की दृढ़ता और प्रतिभा लाखों लोगों को प्रेरित करती रहेगी। यह जीत और भी ऐतिहासिक है क्योंकि यह उनका दूसरा विश्व रैपिड चैंपियनशिप खिताब है। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाली इकलौती भारतीय बन गई हैं।"