आपका पैसा फंसा है और बैंक नहीं सुन रहा शिकायत? RBI की नई स्कीम करेगी मदद
RBI ने 1 जुलाई से एकीकृत लोकपाल योजना 2026 को प्रभावी रूप से लागू किया है। यह बैंकों, NBFCs और डिजिटल पेमेंट प्लैटफॉर्म्स जैसी विनियमित संस्थाओं के खिलाफ ग्राहकों की शिकायतों के त्वरित और मुफ्त समाधान के लिए एक केंद्रीकृत प्रणाली है। बिना बैंक या विनियमित संस्थान से संपर्क किए सीधे RBI लोकपाल से की गई शिकायत स्वीकार नहीं होगी।