आपकी बेटी बच्चे पैदा कर सके: वेंस के 'निसंतान महिलाएं' वाले बयान पर ऐक्ट्रेस ऐनिस्टन

ऐक्ट्रेस जेनिफर ऐनिस्टन ने अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस के पुराने बयान 'डेमोक्रेटिक पार्टी को कुछ निसंतान महिलाएं चलाती हैं' को लेकर उनकी आलोचना की है। उन्होंने कहा, "मैं प्रार्थना करती हूं कि आपकी (वेंस) बेटी बच्चे पैदा कर सके। उसे आईवीएफ की ज़रूरत न पड़े क्योंकि आप उससे यह हक छीन रहे हैं।"

Load More