आपके माता-पिता स्वर्ग से देखकर गर्व महसूस कर रहे होंगे: अमन के कांस्य जीतने पर सचिन

पेरिस ओलंपिक्स-2024 में भारतीय रेसलर अमन सहरावत के कांस्य पदक जीतने पर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने उन्हें बधाई दी है। सचिन ने 'X' पर लिखा, "आपके माता-पिता स्वर्ग से आपको देखकर आज आप पर बहुत गर्व महसूस कर रहे होंगे। आपकी इस उपलब्धि पर हर भारतीय को गर्व है।" अमन पेरिस ओलंपिक्स में भारत के इकलौते पुरुष रेसलर थे।

Load More