आपको याद है हमने साथ में लंच किया था, अब आप और खूबसूरत दिखती हैं: महिला पत्रकार से ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने लाइव टीवी पर फोन से बातचीत के दौरान एक महिला पत्रकार से कहा, "क्या आपको याद है...हमने वर्षों पहले साथ में लंच किया था? आप बिल्कुल नहीं बदली हैं...और भी खूबसूरत हो गई हैं।" पत्रकार ने पूछा था, "क्या आपको ईरानियों के हालचाल के बारे में कोई जानकारी है? क्या उन्हें खाना-पीना मिल रहा है?"