आपके लिए कितना इमरजेंसी फंड होगा पर्याप्त, कैसे करें तय?
जानकारों के अनुसार, आमतौर पर इमरजेंसी फंड में 3-6 महीनों के ज़रूरी खर्चों के बराबर पैसा होना चाहिए लेकिन अगर आप पर परिवार की ज़िम्मेदारी है तो 9-12 महीने का फंड होना चाहिए। अगर आपका मासिक खर्च ₹40,000 है तो आपके पास ₹1.2-2.4 लाख या ₹3.6-4.8 लाख का फंड होना चाहिए। इस फंड को लो-रिस्क स्कीम में निवेश करना चाहिए।