आपकी वजह से दुनिया में मेरा सिर ऊंचा उठता है: 18वें प्रवासी भारतीय दिवस में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस को संबोधित करते हुए कहा, "मैं आप सभी का व्यक्तिगत रूप से आभार प्रकट करना चाहता हूं क्योंकि आपकी वजह से मुझे दुनिया में गर्व से सिर ऊंचा रखने का मौका मिलता है।" उन्होंने कहा, "आपसे मिलता हूं तो जो प्यार मिलता है उसे मैं भूल नहीं सकता।"