आपके साथ 17वीं लोकसभा की प्रोडक्टिविटी 25 सालों में उच्चतम रही: ओम बिरला पर पीएम
18वीं लोकसभा के अध्यक्ष पद के चुनाव में बुधवार को एनडीए के उम्मीदवार ओम बिरला के जीतने और लगातार दूसरी बार लोकसभा स्पीकर बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। संसद में पीएम मोदी ने कहा, "आपके मार्गदर्शन में 17वीं लोकसभा की प्रोडक्टिविटी 25 वर्षों में उच्चतम स्तर पर 97% रही। इसके लिए आप अभिनंदन के अधिकारी हैं।"