आपकी हिम्मत कैसे हुई?: कोर्ट मास्टर से जानकारी लेने वाले वकील को फटकार लगाते हुए सीजेआई
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट में कोर्ट मास्टर के पास जाकर एक आदेश को क्रॉस-चेक करने को लेकर एक वकील को फटकार लगाई है। सीजेआई ने कहा, "आपकी कोर्ट मास्टर से पूछने की हिम्मत कैसे हुई कि मैंने अदालत में क्या कहा? कल आप मेरे घर आकर मेरे पर्सनल सेक्रेटरी से पूछेंगे कि मैं क्या कर रहा हूं।"