आपका चोपड़ा परिवार में स्वागत है राघव: बहन की शादी की तस्वीरें शेयर कर प्रियंका चोपड़ा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार को अपनी बहन परिणीति चोपड़ा की शादी की तस्वीरें शेयर कर इंस्टाग्राम पर लिखा, "परफेक्ट पिक्चर। राघव चड्ढा, आपका चोपड़ा परिवार में स्वागत है।" उन्होंने आगे लिखा, "तिशा (परिणीति) तुम सबसे खूबसूरत दुल्हन हो, हम तुम्हें और राघव को जीवनभर की खुशी के लिए ढेर सारा प्यार भेज रहे हैं, एक-दूसरे का खयाल रखना।"