आपका तो नाम ही सोमनाथ है: चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद फोन पर इसरो चीफ से पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह चांद पर विक्रम लैंडर की लैंडिंग के बाद इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को बधाई दे रहे हैं। मोदी ने कहा, "सोमनाथ जी...आपका नाम चंद्रमा से जुड़ा हुआ है...आपके परिवार, टीम को बधाई...मैं जल्द ही व्यक्तिगत रूप से आपको बधाई दूंगा।" दरअसल, सोमनाथ का मतलब होता है 'चंद्रमा का स्वामी'।