आपका भाषण चुनावी एजेंडा था: पीएम के रेलवे को लेकर 'राजनीतिक स्वार्थ' वाले बयान पर गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'रेलवे के आधुनिकीकरण पर हमेशा राजनीतिक स्वार्थ हावी रहा' बयान पर कहा है, "आपका भाषण पूरी तरह...बीजेपी का चुनावी एजेंडा था।" गहलोत ने अपने बयान में पिछले कई रेल मंत्रियों का नाम लिखकर कहा, "इन सभी के फैसलों को भ्रष्टाचार व राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित बोलना दुर्भाग्यपूर्ण है।"