आपका समर्थन शानदार था: भारतीय, बांग्लादेशी व पाक समर्थकों से अर्जेंटीना फुटबॉल टीम

अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम ने एक बांग्लादेशी फैन द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए फीफा विश्व कप-2022 में समर्थन के लिए भारतीय, बांग्लादेशी और पाकिस्तानी फैन्स से शुक्रिया कहा। अर्जेंटीना की टीम ने कहा, "आपका समर्थन शानदार था।" वहीं, टीम ने केरल को भी धन्यवाद कहा जहां मेसी का 30 फीट ऊंचा कट-आउट लगाया गया था।

Load More