आपका हर एक वोट महंगाई कम करेगा: वोटिंग से पहले सोनिया ने दिल्लीवालों से की अपील
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने 25 मई को दिल्ली में होने वाले लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले दिल्लीवासियों से अपील करते हुए कहा है, "आपका हर एक वोट रोज़गार बनाएगा, महंगाई को कम करेगा और महिलाओं को सशक्त करेगा।" उन्होंने कहा, "यह एक बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है।"