आपकी आवाज़ को और हिम्मत मिले: महुआ मोइत्रा द्वारा मां काली पर टिप्पणी को लेकर स्वरा भास्कर
ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा द्वारा मां काली पर की गई टिप्पणी का समर्थन करते हुए ट्वीट किया, "आप शानदार हैं!...उनकी आवाज़ को और हिम्मत मिले!" दरअसल, मोइत्रा ने कहा था कि 'उनके लिए काली शराब स्वीकार करने वाली देवी हैं'। हालांकि, टीएमसी ने इस पर कहा था कि पार्टी उनके बयान का समर्थन नहीं करती है।