आपकी उम्मीदों व सपनों के बल पर आगे बढ़ते रहेंगे: इसरो ने किया सभी भारतीयों का धन्यवाद

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-2 मिशन के दौरान मिले सहयोग के लिए भारतीयों को धन्यवाद दिया है। इसरो ने ट्वीट किया, "हमारे साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद। दुनियाभर के भारतीयों की उम्मीदों और सपनों के बल पर हम हमेशा आगे बढ़ते रहेंगे।" गौरतलब है कि लैंडिंग से पहले विक्रम लैंडर से इसरो का संपर्क टूट गया था।

Load More