आपकी काफी फिल्में देखी हैं लेकिन आपका नाम नहीं पता: वीडियो में अनुपम खेर से बच्चा

अनुपम खेर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक बच्चा बोल रहा है कि उसने उनकी काफी फिल्में देखी हैं लेकिन उनका नाम नहीं पता। अभिनेता ने वीडियो के साथ लिखा, "लखनऊ (यूपी) की गलियों में शूटिंग करते वक्त...मेरी मुलाकात 11-वर्षीय राज से हुई…उसकी बातों का अंदाज़ कमाल का लगा...आप मुस्कुरा उठेंगे...हम बहुत जल्द दोस्त बन गए।"

Load More