आपकी जन्मतिथि की तरह हर चीज़ भ्रामक नहीं है: यासीन का बचाव करने पर अफरीदी से मिश्रा
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी द्वारा जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक के खिलाफ आरोपों को 'मनगढ़ंत' बताने पर क्रिकेटर अमित मिश्रा ने ट्वीट किया, "डियर अफरीदी...उसने कोर्ट में खुद को दोषी माना है...आपकी जन्मतिथि की तरह हर चीज़ गुमराह करने वाली नहीं है।" यासीन को 2017 के टेरर फंडिंग मामले में दिल्ली की एनआईए अदालत ने दोषी ठहराया है।