आपकी जान खतरे में है, गाज़ा के पूर्वी राफा को जल्द खाली करें: फिलिस्तीनियों से इज़रायल
इज़रायल ने फिलिस्तीनियों को पूर्वी राफा (गाज़ा) को जल्द खाली करने का अल्टीमेटम दिया है। इज़रायल ने कहा है कि फिलिस्तीनियों की जान खतरे में है, उन्हें पूर्वी राफा को जल्द खाली कर देना चाहिए। इज़रायल डिफेंस फोर्सेज़ (आईडीएफ) ने 'X' पर लिखा, "फोन कॉल और अन्य माध्यमों से लोगों को पूर्वी राफा को खाली करवाने के लिए कहा जाएगा।"