आपकी नारी ब्रिगेड अब कहां है?: रेसलर्स के धरने को लेकर बीजेपी से महुआ मोइत्रा
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजेपी की महिला नेताओं पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना दे रहे पहलवानों के मामले में चुप्पी साधने का आरोप लगाया है। महुआ ने कहा, "बीजेपी, आपकी नारी ब्रिगेड कहां है? आपकी सास व बहुएं कहां हैं? क्या महिला खिलाड़ी इतनी 'संस्कारी' नहीं कि उनके लिए खड़ा हुआ जाए?"