आपकी बात मानूंगा: सांसद आवास खाली करने को लेकर सरकारी नोटिस के जवाब में राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सांसद आवास (12, तुगलक रोड, दिल्ली) को 22 अप्रैल तक खाली करने को लेकर लोकसभा सचिवालय के नोटिस का जवाब दिया है। मानहानि केस में 2 साल जेल की सज़ा होने पर लोकसभा सदस्यता गंवाने वाले राहुल ने जवाब में लिखा कि सचिवालय ने जो भी बातें नोटिस में लिखी हैं वह उनका पालन करेंगे।