आपकी मां के निधन पर संवेदना व्यक्त करता हूं: पीएम मोदी से जापान के प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने ट्वीट किया है, "आपकी मां के निधन पर संवेदना व्यक्त करता हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।" वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने कहा, "दुख की घड़ी में मैं पीएम मोदी और उनके परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।"