आपकी मां होने की तुलना में मेरा हर किरदार फीका है: जुड़वां बच्चों के जन्मदिन पर प्रीति
ऐक्ट्रेस प्रीति ज़िंटा ने अपने जुड़वां बच्चों के जन्मदिन पर दो अलग-अलग तस्वीरें शेयर की हैं। प्रीति ने बेटे जय के लिए लिखा, "आपकी मां होने की तुलना में मैंने अपने जीवन में जितने भी किरदार (रोल) निभाए हैं वह सब फीके हैं।" वहीं, बेटी जिया के लिए लिखा, "आप वह सब कुछ हैं जिसकी मैंने कभी उम्मीद की थी।"