आपकी मेहनत धीरे-धीरे रंग ला रही है: अर्जुन के रणजी डेब्यू पर शतक जड़ने पर बहन सारा
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर द्वारा रणजी ट्रॉफी के डेब्यू मैच में शतक जड़े जाने के बाद उनकी बहन सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर लिखा, "आपकी सारी मेहनत और धैर्य धीरे-धीरे रंग ला रहा है।" उन्होंने लिखा, "यह तो बस शुरुआत है...आपकी बहन होने पर मुझे गर्व है।" रणजी ट्रॉफी में अर्जुन गोवा के लिए खेल रहे हैं।