आपकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी: तबस्सुम के निधन पर उनके साथ तस्वीरें शेयर कर उनकी पोती
दिग्गज अभिनेत्री तबस्सुम के निधन पर उनकी पोती करिश्मा गोविल ने उनके साथ की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है, "तबस्सुम में गम को छुपाओ तो जाने, हमारी तरह मुस्कुराओ तो जाने।" करिश्मा ने आगे लिखा, "दादीजी, आपकी मुस्कान और विरासत हमेशा जीवित रहेगी।" गौरतलब है, तबस्सुम का कार्डियक अरेस्ट से मुंबई में निधन हो गया था।