आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं: हील की सर्जरी कराने वाले शमी से पीएम मोदी
लंदन (यूके) के एक अस्पताल में हील की सर्जरी कराने वाले तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर लिखा है, "मैं आपके जल्द स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।" प्रधानमंत्री ने लिखा, "मुझे भरोसा है कि आप हिम्मत दिखाते हुए इस चोट से उबर जाएंगे।"