आपके जल्द ही कोविड-19 से उबरने की कामना करता हूं: सोनिया गांधी से पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 से संक्रमित हुईं कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के जल्द ही संक्रमण से उबरने की कामना की है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के अनुसार, हल्के बुखार व कोविड-19 के लक्षण दिखने के बाद सोनिया गांधी ने खुद को आइसोलेट कर लिया। इससे पहले, ईडी ने कथित मनी लॉन्डरिंग मामले में सोनिया गांधी को समन भेजा था।