आपके नज़रिए और परफॉर्मेंस को सलाम: 'कांतारा' के ऐक्टर ऋषभ शेट्टी को लेकर जान्हवी कपूर
अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' की तारीफ की है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में फिल्म के एक सीन की तस्वीर लगाते हुए अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी के लिए लिखा है, "इस शख्स की तारीफ में मेरे पास कोई शब्द नहीं हैं।" बकौल जान्हवी, फिल्म में ऋषभ का प्रदर्शन और उनका नज़रिया शानदार था जिसके लिए उन्हें सलाम है।