आपके नेतृत्व में बीजेपी का वादा पूरा करेंगे: साय के छत्तीसगढ़ सीएम चुने जाने पर रमन सिंह
पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता रमन सिंह ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में हम सभी बीजेपी के संकल्प पत्र के वादों को पूरा करते हुए प्रदेश में प्रगतिशील परिवर्तन लाने में सफल होंगे।"