आपके पास कोई चील की आंखें नहीं हैं: भारत-पाक मैच में अंपायर के नो-बॉल के फैसले पर अफरीदी
टी20 विश्व कप 2022 में रविवार को भारत-पाकिस्तान मैच के अंतिम ओवर में अंपायर द्वारा नो-बॉल दिए जाने पर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा है कि ग्राउंड अंपायर को थर्ड अंपायर की मदद लेनी चाहिए थी। उन्होंने अंपायर को लेकर कहा, "आपने फौरन नो-बॉल का इशारा कर दिया...आपके पास कोई चील की आंखें नहीं हैं।"