आपके बाप की उम्र के हैं: महिला सिपाहियों द्वारा बुज़ुर्ग शिक्षक को मारे जाने पर हरभजन
कैमूर (बिहार) में 2 महिला सिपाहियों द्वारा बुज़ुर्ग शिक्षक को डंडे से पीटे जाने के वीडियो पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने ट्वीट किया, "(ये शख्स) आपके बाप की उम्र के हैं, कम-से-कम उम्र का ही ध्यान रखो😡।" वहीं, एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि दोनों सिपाहियों को 3 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है।