आपके बेहतरीन प्रदर्शन पर गर्व है: चेस वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रग्नानंदा की हार पर पीएम मोदी
भारत के 18-वर्षीय ग्रैंडमास्टर आर प्रग्नानंदा के चेस वर्ल्ड कप-2023 के फाइनल में हारने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, "हमें चेस वर्ल्ड कप में प्रग्नानंदा के बेहतरीन प्रदर्शन पर गर्व है।" उन्होंने कहा, "प्रग्नानंदा ने अपने असाधारण कौशल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में मैग्नस कार्लसन को कड़ी टक्कर दी। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है।"