आपके लिए सम्मान: सड़क पर झाड़ू लगाकर कंकड़ साफ करते पुलिसकर्मी के वीडियो पर अधिकारी
आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी सड़क पर पड़े छोटे-छोटे कंकड़ों को खुद झाड़ू से हटाते हुए दिख रहे हैं। अधिकारी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "आपके लिए सम्मान🙏।" बकौल रिपोर्ट्स, सड़क पर छोटे-छोटे कंकड़ पड़े होने से गाड़ियों के स्लिप होने का खतरा बढ़ जाता है।