आपके शोर की याद आ रही है, यहां बहुत सन्नाटा है: ऋषि कपूर की तस्वीर शेयर कर नीतू कपूर
दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने दिवंगत पति व अभिनेता ऋषि कपूर की एक ब्लैक ऐंड वाइट तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आपके शोर की याद आ रही है ❤️ यहां...बहुत सन्नाटा है 😕।" गौरतलब है, कैंसर से 2-साल जूझने के बाद ऋषि का 67-वर्ष की उम्र में अप्रैल 2020 में निधन हो गया था।