आपको अलविदा नहीं बोल पाई थी: 'एमएस धोनी..' के 7 वर्ष पूरे होने पर सुशांत को याद कर दिशा

अभिनेत्री दिशा पाटनी ने फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के 7-साल होने पर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "हिंदी सिनेमा की मेरी पहली फिल्म और इस शानदार सफर के लिए शुक्रिया। आपको (सुशांत) अलविदा नहीं कह पाई थी...उम्मीद करती हूं आप खुश होंगे।" दिशा ने फिल्म की एक क्लिप शेयर की।

Load More