आपको किसी से बात करनी चाहिए थी: तुनिषा के साथ ली गई आखिरी तस्वीर शेयर कर पूर्व को-स्टार
टीवी शो 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' के अभिनेता मोहित अबरोल ने दिवंगत अभिनेत्री तुनिषा शर्मा के साथ सेट पर ली गई एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "मेरे शूट का आखिरी दिन था...और साथ में हमारी आखिरी तस्वीर।" उन्होंने आगे कहा, "कभी नहीं सोचा था कि यह आखिरी तस्वीर होगी। आपको बस किसी से बात करनी चाहिए थी।"