आपको पागलों की तरह याद करता हूं: जैकलीन के लिए लिखे पत्र में जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर
जेल में बंद कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने वीमेंस डे पर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के नाम हाथ से पत्र लिखा है जिसकी तस्वीर सामने आई है। सुकेश ने लिखा है, "आप इस दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं। न केवल सुंदरता में, बल्कि व्यक्तित्व में भी।" सुकेश ने जैकलीन को 'हीरो' बताते हुए लिखा, "आपको पागलों की तरह याद करता हूं।"