आपको मिस किया मां, काश आप यह देख पातीं: बहन अंशुला के रैंप वॉक करने पर अर्जुन कपूर
अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी बहन अंशुला कपूर का लैक्मे फैशन वीक 2023 में रैंप वॉक करने का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, "आशा है आप उसे देखकर मुस्कुरा रही होंगी मां। काश आप यहां होतीं और देख पातीं कि आपकी बेटी बड़ी होकर क्या बन गई है, आपको बहुत मिस किया मां।"