आपको मुझसे प्यार है तो वो कैमरे से बाहर निकले: कृष्णा अभिषेक के माफी मांगने पर गोविंदा
'मनीष पॉल शो' में कृष्णा अभिषेक के भावुक होते हुए माफी मांगने को लेकर अभिनेता गोविंदा ने कहा है, "आप चैनल के ज़रिए इंसल्ट करेंगे...चैनल के ज़रिए ही माफी मांग लेंगे...कब मेरा आपसे इतना परायापन आ गया?" उन्होंने कहा, "चैनल के ज़रिए माफी मांगने की ज़रूरत क्यों पड़ गई?...आपको (कृष्णा) मुझसे प्यार है तो वो कैमरे से बाहर निकले।"