आपको लगता है इससे प्रदूषण रुकेगा?: पराली जलाने पर रोक की मांग वाली याचिका पर एससी

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा, "अगर हम बैन करते हैं तो आपको लगता है इससे प्रदूषण रुकेगा?" कोर्ट के मुताबिक, इसके लिए 'वास्तविक समाधान' खोजे जाने चाहिए।

Load More